Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। स्वराज आश्रम में कांग्रेसियों ने भारत बचाओ रैली को लेकर एक बैठक की। इस अवसर पर नैनीताल-ऊधमसिंह नगर विधानसभा क्षेत्रा से पांच हजार लोगों को रैली में ले जाने का निर्णय लिया गया। कांग्रेस ने 14 दिसंबर को महंगाई, बेरोजगारी आदि को लेकर भारत बचाओ रैली आयोजित की है। इस रैली को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने स्वराज आश्रम में बैठक की। बैठक में रैली के प्रचार-प्रसार को लेकर जिम्मेदारी दी गई। साथ ही रैली में लोगों को लाने के लिए विधानसभा वार लक्ष्य दिया गया। 11 दिसंबर को दोबारा बैठक होगी। बैठक में प्रदेश के नेताओं के साथ दिल्ली से रेली के संयोजक भी पहुंचेंगे। बैठक में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, प्रकाश जोशी, हरीश दुर्गापाल, रणजीत रावत, गोपाल राणा, भुवन कापड़ी, हरीश पनेरू, गणेश उपाध्याय, राजू, सतीश नैनवाल, राहुल छिम्वाल, संध्या डालाकोटी, सुहेल सिद्दीकी शोभा जोशी, सुमित्रा प्रसाद, मंजू तिवारी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *