August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

काशीपुर(उद संवाददाता)। आईटीआई थाना अंतर्गत पैगा चैकी क्षेत्रा के ग्राम बरखेड़ापांडे में रात चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। हादसे में दोनों पक्षों के 2 लोग घायल हुए जिसमें से एक को नाजुक हालत में उपचार के लिए राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्राम बरखेड़ा पांडे निवासी इब्ने हसन 36 वर्ष पुत्रा बल्लू कि छोटे भाई नबी हसन से गांव के ही मोबीन पुत्रा रफीक अहमद का लगभग 1 वर्ष पूर्व किसी रिश्ते को लेकर विवाद हुआ था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी। बताया गया कि बीते पंचायत चुनाव में प्रधान पद के प्रत्याशी को लेकर दोनों के बीच गुटबाजी और हो गई। गत रात्रि इब्ने हसन बाइक पर सवार होकर गांव में ही जाहिद की दुकान पर बैठा था। इसी बीच उधर से होकर गुजर रहे मोबीन की निगाह जैसे ही उस पर पड़ी वह गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर मोबीन ने तैश में आकर लोहे की राॅड से इब्ने हसन पर प्राणघातक हमला करते हुए उसे गंभीर रूप से लहूलुहान कर दिया। मारपीट की इस घटना में मोबीन को भी मामूली चोटे आई। मारपीट की इस घटना में गंभीर रूप से घायल इब्ने हसन की ओर से मामले की तहरीर आईटीआई थाना पुलिस को दी गई है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *