Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। विगत रात्रि ग्राम कच्ची खमरिया की पुलिया के समीप हथियारबंद अज्ञात बदमाशों ने युवक पर हमला कर उसे अधमरा कर दिया और उसकी बाइक लूटकर फरार हो गये। सूत्रों के अनुसार पुलिस नेइस मामले में कुछ संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि गत 22 नवम्बर की रात्रि बरेली निवासी युवक बाइक पर सवार होकर पक्की खमरिया मार्ग से होकर गुजर रहा था। पुलिया के समीप करीब आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने उसे घेर लिया और उस पर जानलेवा हमला कर अधमरा कर दिया तथा उसके पास से बाइक लूट ली और फरार हो गये। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। संभवतः पुलिस मामले का शीघ्र खुलासा कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *