Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नशीले इंजेक्शन के जखीरे के साथ दो पकड़े

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसआई प्रकाश चंद, कां- गणेश पांडे और आसिफ ने मुखबिर की सूचना मिलने पर खेड़ा में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो युवकों को हिरासत में लिया और तलाशी लेेने पर उनके कब्जे से 500 से अधिक नशीले इंजेक्शन बरामद किये गये। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी बाहरी क्षेत्र से नशीले इंजेक्शनों की खेप लाते थे। पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी है।गौरतलब है कि शहर में नशे का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है और कहीं न कहीं उसे संरक्षण भी प्राप्त है। पूर्व में भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं जब नशीले पदार्थों के साथ तस्करों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कमोबेश बरेली या बहेड़ी क्षेत्र से नशे के सामान की आपूर्ति की जाती है और उसे नशे के सौदागर गली मोहल्लों में बेचा करते है जिसकी जद में युवा पीढ़ी आ रही है। खेड़ा का इलाका नशे के कारोबार के लिए विख्यात हो चुका है और पूर्व में भी पुलिस ने कई बार खेड़ा से नशे की तस्करी करने वाले तस्करों को गिरफ्तार किया है। यदि पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच करेगी तो कई बड़े बड़े नशे के सौदागर पुलिस के हत्थे चढ़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *