August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संदिग्ध हालातों में युवती लापता

काशीपुर(उद संवाददाता)। प्राइवेट अस्पताल में काम करने वाली एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। गायब युवती के परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस को दी तहरीर में ग्राम वीरपुर फतेह उल्लाहपुर पोस्ट मेवला कला मुरादाबाद निवासी एक व्यिक्त ने बताया कि उसकी 22 वर्षीया पुत्री वर्ष 2010 से तहसील जसपुर के ग्राम नारायणपुर निवासी मौसी के घर रहकर नर्सिंग का कोर्स करने के बाद पिछले लगभग 18 महीनों से काशीपुर के रामनगर रोड स्थित एमपी मेमोरियल हॉस्पिटल में नर्स के पद पर कार्यरत थी। बताया गया कि गत सोमवार की सुबह वह अस्पताल के लिए निकली लेकिन वापस घर नहीं लौटी। देर रात तक युवती के घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता सताने लगी। उन्होंने तमाम संभावित स्थानों पर तलाश के बाद मामले की तहरीर पुलिस को देखकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *