August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जन्म दिन पर इंदिरा गांधी को याद किया

रुद्रपुर/काशीपुर(उद संवाददाता)। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्द्रा गांधी का जन्मदिन उनकी प्रतिमा पर माल्यर्पण कर मनाया गया। महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि स्व गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए देश को आर्थिक स्थिति में मजबूत किया और देश की अखंडता को कभी आंच नही आने दी। पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा श्रीमति इंदिरागांधी आइरन लेडी के नाम से मशहूर थी क्योंकि उन्होंने देश के हित के लिये कठोर फैसले लिये और पड़ोसी देशों को दो दो बार युद्ध मे हराया। मजबूत इच्छा शक्ति वाली महिला से हम सभी महिलाओं को शिक्षा लेनी चाहिए। इस दौरान महामंत्री पुरषोत्तम अरोरा, राजीव कामरा, विजय अरोड़ा, पार्षद मोहन खेड़ा, अनिल शर्मा, नदीम खान, परवेज कुरेशी, सचिन आनंद, विकास विश्वास, सुनील जड़वानी, सरोज रानी, सुहैल खान, अिखलेश मिश्रा, प्रदीप गुप्ता मो आजम आदि मौजूद थे।काशीपुर- उधर कांग्रेस नवचेतना भवन में भी कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम स्व. इंदिरा गांधी का जन्मदिन मनाया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किये। अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा कि पूर्व पीएम के कार्यकाल को सदैव याद रखा जायेगा। इसदौरान मुशर्रफ हुसैन, अरूण चैहान, त्रिलोक अधिकारी, ब्रह्मा सिंह पाल,मनोज जोशी, कमल गुजराल,अफसर अली, दिलशाद अंसारी, टीका सिंह, अजीम आदि मौजूद थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *