August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर(उद संवाददाता)। कुंडा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। हादसे में मृतक का एक साथी गंभीर रूप से घायल बताया गया जिसे राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है । खबर लिखे जाने तक मामले की तहरीर पुलिस को नहीं दी जा सकी। ग्राम फसियापुरा पदार्थ तहसील ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी अंकित कुमार 20 वर्ष पुत्र जयपाल सिंह गांव के राजपाल सिंह 45 वर्ष पुत्र शिवचरण के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मजदूरी करने ग्राम कुदैयावाला की ओर जा रहे थे इसी दौरान ग्राम कुदैयावाला के समीप सुबह अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिसमें अंकित की मौत हो गयी। जबकि बाइक चला रहा राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उधर घटना की खबर जैसे ही कुंडा थाना पुलिस को चली उसने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पीएम हाउस भेज दिया। मृतक दो भाई एक बहन में सबसे बड़ा था। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। खबर लिखे जाने तक मामले की तहरीर कुंडा थाना पुलिस को नहीं दी जा सकी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *