August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर में डेंगू से एक और महिला की मौत

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। जिला मुख्यालय में जानलेवा डेंगू रोग से मरने वालों का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज यह आंकड़ा एक दर्जन से ऊपर पहुंच चुका है। जबकि शासन प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग डेंगू रोग पर रोक लगाने के लिए दावे कर रहे हैं। इंदिरा कालोनी गली नं- 2 निवासी 45वर्षीय मंजू की डेंगू रोग के चलते भोजीपुरा स्थित निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गयी। उसका पार्थिव शरीर यहां आवास पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मंजू को कुछ दिन पूर्व तेज बुखार हुआ था। खून की जांच कराने पर डेंगू रोग की पुष्टि हुई। जिसके पश्चात मंजू को नगर के कई चिकित्सालयो में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। हालत में ंसुधार न होने पर उसे भोजीपुरा स्थित निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां गत दिवस मंजू ने उपचार के दौरान दम तोड़ दियां मृतका मंजू का पति ट्रक चालक है जबकि उसके चार छोटे बच्चे भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *