August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। शहर के गल्ला मंडी स्थित पोपली जनरल स्टोर में आज प्रातः शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जानकारी मिलते ही प्रतिष्ठान स्वामी तुरन्त मौके पर पहुंचा। घटना की सूचना मिलने पर दमकलकर्मी भी पहुंचे जिन्होंने आग पर काबू पाया। प्रतिष्ठान स्वामी ने अग्निकांड की इस घटना में करीब 15 लाख का नुकसान होना बताया है। जानकारी के अनुसार गल्ला मंडी निवासी राजेंद्र पोपली पुत्र स्व. राजेंद्र की आवास के प्रथम तल पर पोपली जनरल स्टोर एवं पोपली कन्फेक्शनरी नाम से दो प्रतिष्ठान हैं। आज प्रातः करीब 5 बजे श्री गुरूनानक जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर निकाली जा रही प्रभात फेरी में शामिल लोगों ने दुकान से धुआं उठते देखा तो उन्होंने इसकी सूचना तुरन्त प्रतिष्ठान स्वामी को दी। जानकारी मिलते ही प्रतिष्ठान स्वामी परिजनों के साथ भवन से नीचे उतरे। ज्यों ही शटर उठाया तो अंदर आग भड़की हुई थी। घटना की जानकारी तुरन्त दमकल विभाग को दी गयी। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पाया। मौके पर समाजसेवी संजय ठुकराल सहित तमाम लोग पहुंचे और लोगों की मदद से आग पर काबू पाने में सहयोग किया। समाजसेवी संजय ठुकराल ने भी विधायक राजकुमार ठुकराल का प्रतिनिधित्व करते हुए दुकान स्वामी व परिजनों को मदद का आश्वासन दिया। पुलिस ने भी मौके का मुआयना किया। प्रतिष्ठान स्वामी राजेश पोपली ने बताया कि अग्निकांड में दुकान में रखा फ्रिज, फर्नीचर, इनवर्टर और लाखों की कीमत का अन्य सामान जलकर राख हो गया है। अग्निकांड की इस घटना में पोपली कन्फेक्शनरी को भी नुकसान पहुंचा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *