Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। भूरारानी क्षेत्रंतर्गत एलायंस किंग्सटन कालोनी में विगत दिवस अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ लाखों की कीमत के सोने के जेवरात, हजारों की नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। मामले की रपट दर्ज करा दी गयी है। कालोनी निवासी संदीप पांडे पुत्र बीडी पांडे का कहना है कि गत 8अक्टूबर की दोपहर वह अपने परिवार के साथ नैनीताल गया था। उसके वृद्ध माता पिता भवन के दो मंजिल पर निवास करते हैं। संदीप का कहना है कि 9अक्टूबर को सायं जब घर लौटा तो घर के दरवाजे की चटकनी टूटी थी। जब उसने भीतर जाकर देखा तो कमरे में सारा सामान अस्तव्यस्त पड़ा था तथा अलमारी खुली थी जिसमें सोने के जेवरात व नकदी नदारद थी। संदीप का कहना है कि वह चोरी किये गये सामान का विवरण शीघ्र उपलब्ध करा देगा। पुलिस ने रपट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *