Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर( उद संवाददाता)। बसुंधरा ग्रीन्स कालोनी में बंद घर का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने आवश्यक कागजात चोरी कर लिये। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। कालोनी निवासी दीपक पुत्र रामचंद्र का कहना है कि वह दुकान पर मौजूद था। मकान में ताला लगा था। पत्नी व बच्चे दुकान से घर आये तो ताले टूटे मिले और सामान बिखरा था। दीपक का कहना है कि मकान का मीटर गायब था। घर से आवश्यक कागजात एवं मकान से संबंधित दस्तावेज गायब है। दीपक ने घटना में कुछ लोगों पर संदेह भी व्यक्त किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *