August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नेत्रदान महादान के तहत बच्ची का किया निःशुल्क ऑपरेशन

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। शहर के होटल में आयोजित नेत्रदान जागरूकता अभियान के तहत भारत विकास परिषद के सहयोग से किशनपुर खुर्पिया की निर्धन परिवार की बच्ची हिमानी जिसको जन्मजात मोतियाबिंद था उसका निःशुल्क ऑपरेशन किया गया। सीएल गुप्ता चैरिटेबल अस्पताल मुरादाबाद के नेत्र सर्जन डा- वीनू मान ने लेंस डालकर शल्य क्रिया की। इस बच्ची को अन्य अस्पतालों से रेफर कर दिया गया था। यह परिवार ऑपरेशन का खर्चा वहन करने में असमर्थ था। सीए हरनाम चैधरी और समाजसेवी गुरविंदर सिंह ने अपना सहयोग दिया। बच्ची के ऑपरेशन के पश्चात उनकी माता प्रेमवती और परिजन प्रसन्न है। वक्ताओं ने कहा कि आंखों को दान करने का संकल्प लेना चाहिये क्योंकि व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसकी आंखे जिंदा रहती है। नेत्रदान से अन्य लोगों को दृष्टि मिलती है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *