Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांग्रेसियों ने फूंका यूपी सरकार का पुतला

गदरपुर/काशीपुर/खटीमा(उद संवाददाता) । उत्तर प्रदेश में तानाशाही और गुंडाराज चरम पर है। उत्तर प्रदेश अब जंगल राज बनता जा रहा है। हत्या के आरोपियों को रिहा किया जा रहा है और गुंडागर्दी के िखलाफ आवाज उठाने पर जेल भेजा जा रहा है। यह कैसा इंसाफ और यह कैसा कानून है। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को सोनभद्र में आदिवासी परिवार के पीड़ित परिवार से मिलने नही दिया जाना तानाशाही रवैये का जिंदा उदाहरण है, जिसके विरोध में यूथ कांग्रेस गदरपुर के कार्यकर्ताओं ने जिला सचिव मोहनीश कुमार उर्फ मनू चैधरी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अजय सिंह बिष्ट उर्फ योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज किया। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। युकां नेता मनू चैधरी ने कहा प्रियंका गांधी सोनभद्र में हुए नरसंहार के पीड़ित परिवारों से मिलने मिर्जापुर के रास्ते सोनभद्र जाना चाहती थी, जिन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस ने केवल मौिखक आदेश की बिनाह पर मिर्जापुर में ही रोक दिया और गिरफ्तार कर थाने ले आयी। मनू चैधरी ने कहा उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार माफियाओं और बाहुबलियों की कठपुतली बन चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया योगी सरकार चेहरा, रुतबा और जात देखकर कार्यवाही करती है और उत्तरप्रदेश में संविधान को ताक पर रखा जा चुका है। पुतला फूंकने वालों में वार्ड नं0-11 के सभासद प्रतिनिधि ब्रिजेश चैधरी बिल्लन, रवि मैलकानी, वीशू मक्कड़, संगम बत्रा ,दीपक सक्सेना, आशीष भारद्वाज, करीम अहमद, अशरफ अली, सोना सिंह, मौ0 फारूख एवं धीरज बठला आदि तमाम युवा कार्यकर्ता मौजूद थे। काशीपुर – उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में गत बुधवार को 10 लोगों की हुई जघन्य हत्या के मामले में कांग्रेस ने एक बार फिर से देश और प्रदेश की भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए यूपी सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किया जाना भाजपा सरकार की ओछी मानसिकता का द्योतक है। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है। श्रीमती प्रियंका गांधी पीड़ित परिवारों से मिलने जा रही थी लेकिन भाजपा की सरकारी मशीनरी ने उन्हें रोककर गिरफ्तार करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने का षडयंत्र रचा जो बेहद शर्मनाक है। धरना प्रदर्शन कर पुतला दहन करने वालों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अरुण चोहान एससी विभाग के सह प्रदेशाध्यक्ष जय सिंह गौतम, मुकेश मेहरोत्रा, मंसूर अली, मेफेयर मुशर्रफ हुसैन, सोहेल खान, अकरम बेग, विमल, गुड़िया, महेंद्र लोहिया, हरीश कुमार सिंह, संतोष मेहरोत्रा, रवि धींगरा, राजू छीना, राजेश शर्मा, सलमान अब्दुल, अजीज कुरैशी, प्रीत बम आदि शामिल थे। खटीमा- सोनभद्र में प्रियंका गांधी को रोके जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने यूपी सरकार का पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों में भुवन कापड़ी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, गोपाल सिंह राणा, रमेश जोशी, बॉबी, दया किशन कालौनी, राज किशोर, विमला मुडेल, नासिर खान, राजू, आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *