Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

टोल प्लाजा पर पुलिसकर्मी ने दिखाई दबंगई, निलम्बित

रूद्रपुर।टोल प्लाजा पर टोलकर्मी के साथ मारपीट व अभद्रता करने के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरिंदर जीत सिंह ने पुलिसकर्मी को निलम्बित कर दिया। पुलिसकर्मी की अभद्रता और मारपीट की घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी जिसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने यह कार्रवाई की है। किच्छा रोड स्थित टोल प्लाजा में सादी वर्दी में आया एक पुलिसकर्मी टोल कर्मियों से अभद्रता करने लगा। जब टोल कर्मियों ने इसका विरोध जताया तो वह पुलिसकर्मी टोल कार्यालय में घुस गया और उसने जमकर हंगामा काटा तथा टोल प्लाजा कर्मी की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान एक अन्य पुलिसकर्मी ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना और टोलकर्मी की जमकर पिटाई लगा दी। बताया जाता है कि उक्त पुलिसकर्मी अपने आपको एसओजी का बता रहा था। यह सारा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने पुलिसकर्मी को निलम्बित कर दिया है और मामले की जांच सितारगंज सीओ को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *