Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रक और वाहनों की भिड़ंत में आठ लोग घायल

काशीपुर(उद संवाददाता)। दड़ियाल रोड पर आधी रात सीमेंट से लोड ट्रक से स्कॉर्पियो तथा महिंद्रा सुप्रो की आमने सामने भिड़ंत होने के कारण आठ लोग घायल हो गये जिनमें चार की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक बाँसज्ञाति नेपाल निवासी मन कुमारी 35 वर्ष पत्नी जय बहादुर मल्लिदेवसन्न नेपाल निवासी बेलमती 70 वर्ष पत्नी मन बहादुर सना चैराई नेपाल निवासी पार्वती बोरा 78 वर्ष पत्नी नर बहादुर बोरा भरतपुर नरेंद्र नगर नेपाल निवासी मन बहादुर 75 वर्ष पुत्र जय बहादुर बूढ़े पुर महेंद्र नगर नेपाल निवासी नरेंद्र 50 वर्ष पुत्र मन बहादुर बनबसा निवासी कृष्णा 27 वर्ष पुत्र छोटेलाल तथा बड़े पुर महेंद्र नगर नेपाल निवासी मानसिंह 23 वर्ष पुत्र मन बहादुर महिंद्रा सुप्रो संख्या यूके 06 टीध्4010 पर सवार होकर गुरु पूर्णिमा पर हरिद्वार जा रहे थे। इस वाहन के अलावा काफिले में दो अन्य वाहन भी थे जिसमें लोग सवार थे। रात लगभग 11ः30 बजे दढ़ियाल रोड से होते हुए जब वाहनों पर सवार श्रद्धालुओं का काफिला गुजर रहा था इसी दौरान सीमेंट से लोड ट्रक संख्या यूपी 76 एफध्9866 से गैस गोदाम के समीप स्कॉर्पियो तथा महिंद्रा सुप्रो की बारी बारी से तेज धमाके के साथ भिड़ंत हो गई। हादसा घटित होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में महिंद्रा सुप्रो के परखच्चे उड़ गए। काफिले में शामिल एक वाहन आगे निकल चुका था जबकि 2 दुर्घटना के शिकार हुए। दोनों वाहनों में महिलाओं समेत लगभग डेढ़ दर्जन लोग सवार बताए जा रहे हैं। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। 108 एंबुलेंस को जैसे ही इसकी सूचना मिली उसने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। यहां मन बहादुर, बेलवती, मन कुमारी तथा पार्वती की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें मुरादाबाद रोड स्थित निजी अस्पताल भर्ती कराया गया जबकि 3 महिलाओं समेत एक अन्य राजकीय चिकित्सालय में जीवन मृत्यु से संघर्ष कर रहे हैं। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो बनबसा की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *