February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रैक्टर ट्राली और टैम्पो की भिंड़त में सात घायल

गदरपुर, 16 जुलाई। (उद संवाददाता)। सवारियों से भरे टैम्पो की टैªक्टर-ट्राली के साथ हुई टक्कर में चालक सहित सात सवारियां घायल हो गई। हादसे में घायल एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रैफर किया गया है। हादसे के सम्बंध में पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार को दोपहर 2 बजे टैम्पो संख्या यूके04टीए- 1027 का चालक रमेश कुमार निवासी बुढहानपुर मिलकखानम जब मझराशीला पावर हाउस से आगे आम के बाग के पास पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रही टैªक्टर-ट्राली ने टैम्पो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टैम्पो मार्ग के किनारे पलट गया जिससे उसमें सवार सकैनिया निवासी रोशन, ममता, पुष्पा, गुलाब सिंह का मझरा निवासी सीमा, ग्राम कनकटा मोड निवासी मनीषा एवं गौमती देवी चोटिल हो गई। घायलों की चीख पुकार सुनकर राहगीरों एवं ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया इस मौके का फायदा उठाकर टैªक्टर-ट्राली चालक फरार हो गया। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां डा- अंजनी कुमार ने स्वास्थ्य कर्मियों साथ घायलों का प्राथमिक उपचार किया। घायलों में रोशन नामक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रैफर किया गया। समाचार लिखे जाने तक हादसे के बारे में पुलिस में कोई सूचना नहीं दी गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *