February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अवैध संबंधों के शक में बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया हमला

काशीपुर (उद सवांददाता)। अवैध संबंधों के शक में बड़े भाई ने छोटे भाई पर पाटल से प्रहार कर उसे गंभीर रूप से लहूलुहान कर दिया। घायल देवर को लेकर कोतवाली पहुंची भाभी ने पुलिस से आरोपी पति के खिलाफ कार्यवाही की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक दरियाल रोड फसिया पुरा भगवती स्कूल के समीप निवासी मोनू 25 वर्ष पुत्र राधेश्याम अपराहन घर में था। इसी दौरान उसके बड़े भाई मदन ने अवैध संबंधों के शक में अचानक छोटे भाई पर पाटल से प्राणघातक हमला कर उसे गंभीर रूप से लहूलुहान कर दिया। शोर शराबा होने पर मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जुट गई। भुत्तफभोगी मजदूरी किया करता है। लहूलुहान हालत में देवर को लेकर कोतवाली पहुंची भाभी ने पुलिस को शिकायत करते हुए आरोपी पति के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *