Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अपना गम भूल दूसरों के आंसू पोछने पहुंचे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे 

रूद्रपुर। युवा पुत्र की मौत का दर्द सीने में दबाये शिक्षामंत्री आज पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और आरएसएस के नगर कार्यवाहक डॉ. ब्रजेश के युवा पुत्र की मौत पर उन्होंने उनके परिजनों को दिलासा दी। इस दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व शिक्षामंत्री अरविंद पांडे के युवा पुत्र अंकुर पांडे की सड़क हादसे में मौत हो गयी थी जिसको लेकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी थी। शिक्षामंत्री पांडे के युवा पुत्र बेहद सक्रिय थे और राजनैतिक व सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर भाग लेते थे लेकिन अचानक काल के क्रूर पंजों ने उन्हें छीन लिया। ऐसे में शिक्षामंत्री पांडे को अपने जवान पुत्र की मौत का यह दुःखद दिन भी देखना पड़ा। अभी उनके युवा पुत्र की शोकसभा भी सम्पन्न नहीं हुई है ऐसे में उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर आरएसएस के नगर कार्यवाहक डॉ. ब्रजेश के युवा पुत्र के आकस्मिक निधन का दुःख साझा किया और उन्हें ढांढ़स बंधाया। ऐसे में माहौल बेहद भावुक हो गया। इस दौरान विधायक राजेश शुक्ला, राजकुमार ठुकराल, वीसी तेज प्रताप सिंह, कामेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, जनार्दन सिंह, मेयर रामपाल सिंह, गोपी सागर, अजय तिवारी, बिट्टू शर्मा आदि मौजूद थेे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *