February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लाखों की लूट के मामले में तीन बदमाश दबोचे

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। नवम्बर 2018 में किच्छा में व्यापारी से हुई लाखों की लूटकांड के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को नौएडा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले का जल्द खुलासा करेगी। जानकारी देते हुए एसएसपी वरिंदर जीत सिंह ने बताया कि 28नवम्बर को किच्छा निवासी रामअवतार पुत्र स्व- बाबूलाल अग्रवाल जो चीनी का थोक व्यापारी है वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे कि तभी अज्ञात बदमाशों ने उनकी स्कूटी गिराकर तमंचे की नोंक पर 4लाख रूपए लूट लिये थे और फरार हो गये थे। तब से पुलिस मामले की जांच में जुटी थी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाशों में बस्ती उत्तर प्रदेश निवासी उमेश गुप्ता, हापुड़ निवासी राहुल और शनि उर्फ डबलू शामिल हैं। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। एसएसपी ने बताया कि नौएडा से तीनों बदमाशों को लेकर पुलिस टीम रूद्रपुर के लिए रवाना हो चुकी है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *