Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रक से भिड़ंत के बाद धूं-धूं कर जला डम्पर

रूद्रपुर। तेज गति से जा रहे डम्पर ने एक ट्रक को टक्कर मार दी जिसके बाद डम्पर में आग लग गयी और वह सड़क पर ही धूं-धूं कर जलने लगा। जब तक दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंचती तब तक पूरा डम्पर जलकर राख हो गया। जिससे वहां हड़कम्प मच गया। जानकारी के अनुसार 18टायरा डम्पर संख्या यूपी-25सीटीध्4539 रेता लादकर काशीपुर रोड की ओर जा रहा था। जैसे ही वह किच्छा रोड स्थित शीलचंद कम्पनी के पास पहुंचा तो उसने सड़क किनारे खड़े ट्रक संख्या यूके-06सीपीध्4218 को टक्कर मार दी। ट्रक में टक्कर लगने के बाद डम्पर के पिछले हिस्से में आग लग गयी जिसके चलते डम्पर चालक ने जलते डंपर से कूदकर जान बचाई। देखते ही देखते डम्पर में तेजी से आग भड़क गयी। जब तक दमकल विभाग की गाड़ी वहां पहुंचती तब तक वहां डम्पर जलकर राख हो गया। इस दौरान सड़क पर हड़कम्प मच गया। सूचना मिलने पर दमकलकर्मी वीरेंद्र कुमार मौर्य, भगवंत सिंह, नवल प्रभात वहां पहुंचे और डम्पर में लगी आग पर काबू पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *