Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बहू ने गला घोंटकर सास को मार डाला

काशीपुर। कलयुगी बहू ने सास का गला घोट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने कातिल को गिरफ्तार कर लिया है। उधर मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने उसे परिजनों के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम खरमासा कुंडेश्वरी निवासी शकुंतला देवी पत्नी स्व- राजकुमार गत सायं बहु मानसी पत्नी गौरव के साथ घर में मौजूद थी इसी दौरान सास बहू के बीच मामूली बात को लेकर हुई झड़प के बाद बहू ने तैश में आकर सास का गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस को इसकी सूचना मिलने पर उसने तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जांच में मृतका के गले पर नाखूनों के गहरे निशान पाए गए। मृतका के 2 पुत्र तथा दो पुत्रियां हैं चारों की शादी हो चुकी है। बताया गया कि लगभग 1 वर्ष पूर्व मृतका के बेटे गौरव ने हल्द्वानी निवासी मानसी से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिन बाद से वैचारिक भिन्नता के कारण सास बहू के बीच आए दिन छोटी छोटी बातों को लेकर झगड़ा होता रहता था।जिसके चलते यह वारदात सामने आयी। मामले की तहरीर मृतका के पुत्र गौरव द्वारा पुलिस को दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *