Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

रूद्रपुर। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी वरिंदर जीत सिंह ने सम्मानित किया। कार्यालय में नियुक्त रहकर समाधान पोर्टल से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्रवाई करने पर कां. रामप्रसाद यादव, नशे व चोरी में लिप्त लोगों को गिरफ्तार करने पर एसआई राजेंद्र प्रसाद, 56सीसी टीवी कैमरों का विवरण निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराने पर कां. कुलदीप सिंह, हत्या के मामले का खुलासा करने व अन्य उत्कृष्ट कार्य करने पर कां. कुलदीप सिंह को एसएसपी ने नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *