Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

घड़ी की दुकान में आग लगने से सामान राख

 

काशीपुर। घड़ी की दुकान में देर रात अज्ञात कारणों से भड़की आग से लाऽों का माल जलाकर ऽाक हो गया। अग्निकांड की सूचना दमकल कर्मियों को दी गई लेकिन घटना के काफी देर बाद भी वह मौके पर नहीं पहुंच सके। जानकारी के मुताबिक चांद मस्जिद के समीप थाना साबिक निवासी जुनैद पुत्र मोहम्मद याकूब की महेशपुरा रोड पर वाल्मीकि सभा के करीब आदर्श घड़ी संस्थान के नाम से प्रतिष्ठान है। गत रात जब प्रतिष्ठान स्वामी दुकान बंद कर घर चला गया इसी के लगभग 1 घंटे बाद आसपास के लोगों ने उसे मोबाइल फोन पर दुकान में आग लगे होने की सूचना दी। दुकान स्वामी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पड़ोसियों की मदद से भड़की आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक दुकान में रऽी घड़ियां, घड़ियों के पार्ट्स, फर्नीचर आदि जलकर ऽाक हो गए। आसपास के लोगों ने बताया कि दुकान से धुआं निकलता देऽ उन्होंने इसकी सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी लेकिन अग्नि कांड के घंटों बाद भी दमकल कर्मी मौके पर नहीं पहुंच सके।
शार्ट सर्किट से लाखों के उपकरण खाक
काशीपुर। बाजपुर रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के समीप स्थित प्रिया मॉल के कॉलिंग पावर के कंट्रोल पैनल में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग से लाऽों का नुकसान हो गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।   जानकारी के मुताबिक बाजपुर रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के समीप प्रिया मॉल की छत पर अपराहन कूलिंग पावर के कंट्रोल पैनल में अचानक आग भड़क उठी। देऽते ही देऽते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना पर फायर कर्मियों को मिलने पर उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर घंटों की मशक्कत के बाद भड़की आग पर काबू पाया लेकिन तब तक आग ने लाऽों के उपकरण जलकर राख हो गये। इस बारे में जब मैनेजर से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उन्होंने संतोषजनक जबाव नहीं दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *