Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रक की टक्कर से दुग्धवाहन चालक गम्भीर

रूद्रपुर। आज प्रातः लालकुंआ नगला मार्ग पर बरेली से दुग्ध लेकर हल्द्वानी जा रहे वाहन को अज्ञात ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे दुग्ध वाहन चालक को गम्भीर चोटें आ गई। सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। दुग्धवाहन के घायल चालक को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय पहुंचा गया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला किला बरेली निवासी राजू पुत्र राम कुमार कश्यप आज प्रातः वाहन संख्या यूपी 25सीटी 7901 में दुग्ध के पैकेट लेकर बरेली से हल्द्वानी की ओर रवाना हुआ। प्रातः करीब पांच बजे लालकुंआ से कुछ पहले विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात ट्रक चालक ने उसके वाहन को टक्कर मार दी जिससे चालक राजू को गम्भीर चोटे आ गयीं। पुलिस ने राजू को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय पहुंच वाया। समाचार लिखे जाने तक मामले की तहरीर नहीं दी गयी थी। वहीं अन्य घटनाओं में गढ्ढा कालोनी निवासी जय किशन पुत्र भूकनलाल, ग्राम महाराजपुर लालपुर निवासी मोनू पुत्र रामअवतार व जगतपुरा निवासी शिवलाल पुत्र कोमल प्रसाद भी घायल हुए। जिनका जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *