Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पांचों सीटों पर लहरायेगा भाजपा का परचमःभट्ट

हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं, जनता और चुनाव कार्य मेें लगे सरकारी कर्मचारियों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि केवल नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर नहीं बल्कि प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर पार्टी को विजय मिलेगी। इस बार लहर नहीं बल्कि आंधी चल रही है। उन्होंने कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को देखा और परखा है। प्रधानमंत्री द्वारा किए गए विकास कार्यों के बल पर भारतीय जनता पार्टी लोगों के बीच गई और लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। इसलिए भाजपा पांचों सीटें फतह करेगी। कांग्रेस पार्टी ने देश का क्या विकास किया, कांग्रेस 60 वर्ष का शासन लोगों के सामने है। लोग दोबारा ऐसी गलती दोहराना नहीं चाहते हैं। वे जीत के प्रति पूर्ण आश्वस्त दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *