Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

इतिहास दोहरायेगी प्रदेश की जनताः त्रिवेन्द्र

हल्द्वानी। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज कहा कि पूरा उत्तराखंड भाजपा के रंग में रंगा हैं और भाजपा के पक्ष में अनुकूल वातावरण हैं। राज्य की पांचों सीटों में भाजपा का परचम लहरायेगा। मुख्य मंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज यहां एक होटल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव में भाजपा के पक्ष में 55 प्रतिशत से अधिक वोट मिला था और आज वातावरण अनुकूल हैं और इस बार 57 प्रतिशत से अधिक वोट भाजपा के पक्ष में पड़ेगा। रावत ने कहा कि आज मतदाता जागरूक है और प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को देखना चाहता हैं। भाजपा का संकल्प पत्र देश की जनता के लिए प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी योजना हैं।संकल्प पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2022 के एक नए भारत का संकल्प लिया है जो विश्व मे अपना विशिष्ट स्थान बनायेगा। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री की विकास की सोच थी और देश मे स्वच्छ भारत की शुरूआत हुई और देश मे सभी जनता को शौचालय बनवाये गये। महिलाओं को परेशानी न हो इसके लिए गैस चूल्हे उपलब्ध कराए गए। आयुष्मान अटल योजना के माध्यम से सभी को स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ा गया।मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी के विकास के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने आज भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में जोरदार रोड शो भी निकाल। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य,विधायक बंशीधर भगत,पूर्व सांसद बलराज पासी,प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट,जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट,मेयर डॉ जोगेंद्र रौतेला,तरुण बंसल,प्रकाश हरबोला,प्रकाश रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *