February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ईमानदार अफसर हैं एसएसपी सदानन्द दातेः स्वामी शिवानंद

रूद्रपुर,3जुलाई। दूधिया बाबा सन्यास आश्रम के स्वामी शिवानंद महाराज ने कहा कि जनपद के एसएसपी डा- सदानंद दाते बेहद ईमानदार और निर्भीक छवि के अधिकारी हैं। उनके कार्यकाल के दौरान जनपद की कानून व्यवस्था सुधरी है। हालांकि इस दौरान कुछ आपराधिक वारदातें हुईं हैं जिसके खुलासे के लिए एसएसपी दाते ने पूरे जिले की पुलिस टीम को सक्रिय कर दिया है और जिस प्रकार से एसएसपी दाते के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमें अपराधियों की धर पकड़ के लिए अभियान चला रही हैं उससे प्रतीत होता है कि रूद्रपुर में हुए इन बड़ी वारदातों का शीघ्र खुलासा कर दिया जायेगा। जारी बयान में स्वामी शिवानंद महाराज ने कहा कि जब से जनपद में एसएसपी डा- दाते ने कार्यभार ग्रहण किया है तब से पुलिस की कार्यप्रणाली में बदलाव आया है क्योंकि एसएसपी दाते स्वयं हर छोटी व बड़ी घटनाओं का स्वयं संज्ञान लेते हैं और पुलिस के अन्य अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित करते हैं। स्वामी जी ने कहा कि राजनीति से प्रेरित होकर उन पर झूठे आरोप लगाये जा रहे हैं जो मिथ्या साबित होंगे। क्योंकि एसएसपी दाते की कार्यशैली अन्य अधिकारियों से भिन्न है और वह अपने काम के प्रति बेहद संजीदा और गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि श्री दाते शीघ्र ही क्षेत्र में हुई घटनाओं का खुलासा कर अपनी योग्यता का परिचय देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *