October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग

हल्द्वानी। कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव अबु तसलीम ने बनभूलपुरा गांधीनगर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री एवं सट्टे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि बनभूलपुरा क्षेत्र में अनेक स्थानों पर चरस, स्मैक एवं अन्य मादक पदार्थों की बिक्री खुलेआम की जा रही है। जिस कारण अपराधियों एवं मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों के हौंसले बुलंद हैं। नौजवान नशे की लत के कारण बर्बाद हो रहे हैं। इसी कारण क्षेत्र में चोरी आदि की घटनायें बढ़ रही हैं। उन्होंने अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाने की मांग की है। अबु तसलीम के नेतृत्व में ज्ञापन देने वालों में वार्ड 27 के पार्षद रोहित कुमार, छात्र कांग्रेस नेता सालिम सिद्दीकी, मोहम्मद सलमान मिकरानी, छात्र नेता नाजिम अंसारी, मोहम्मद युसूफ शीलू, असलम पठान, मोहम्मद हुसैन, नितिन पाल, सोनू आमिर कुरैशी, सलमान सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *