October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नानकमत्ता। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने खाकरा पुल से दो नाबालिगांे को 352 ग्राम चरस 315, व 12 बोर का तमंचा दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना के प्रयुक्त बाइक को भी सीज किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां उन्हें जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ की तस्करी के विरु( ग्राम चीकाघाट पुल के समीप खकरा पुल संघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस को संदिग्ध अवस्था में सितारगंज से बाईक यूके06एडी 9084 में दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों बाइक पर सवार युवक मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे। शक होने पर पुलिस ने युवक को दौड़ कर पकड़ लिया और तलाशी ली गई। दोनों युवक नाबालिग है। तलाशी लेने पर युवकों के पास एक 315 बोर का एक तमंचा एक 12 बोर का तमंचा दो जिंदा कारतूस बरामद किए। पूछताछ के दौरान बाइक की सीट के नीचे एक नीले रंग के पन्नी के अंदर 352 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने घटना के प्रयुक्त बाइक को सीज कर दिया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि दोनों युवक नाबालिक है और बिचुआ भूड़ के निवासी हैं दोनों नाबालिग अमरीक सिंह से चरस लाकर ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को सप्लाई करते थे। थाना अध्यक्ष भट ने बताया कि नशे पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता है। नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नशे का कारोबार करने वालों को जेल की सलाखों में भेजा जाएगा। पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट, एसआई नवीन बुधनी, कांस्टेबल हेमचंद्र फुलारा, रविंद्र बर्मन, कमला, एडीटीएफ की टीम मौजूद थीं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *