October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्कार्पिओ में नशे में धुत मिली दो युवतियां और एक युवक

रुद्रपुर। बीती रात थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध स्कार्पियों को पकड़ लिया। तलाशी ली तो उसमें दो युवती एक युवक बैठे। तीनों नशे में धुत थे। पुलिस ने तीनों का अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस के मुताबिक गुरुवार की रात रोजाना की तरह ट्रांजिट कैंप गश्त कर रही। पुलिस टीम किच्छा बाई पास रोड पहंुची तो एक संदिग्ध स्कार्पियो घूमती मिली। पुलिस ने स्कार्पियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें दो युवती और एक युवक मिले। पुलिस को तीनों के नशे में होने पर संदेह हुआ तो तीनों को पहले थाने ले जाया गया। बाद में अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। थाने के निरीक्षक ललित मोहन जोशी ने बताया कि कार सवार काफी देर रात तक सड़क पर घूम रहे थे। संदिग्ध होने पर कार को रोका गया। उन्होंने बताया कि तीनों का नशे में होने का संदेह पर अस्पताल में मेडिकल कराया गया। बाद में तीनों के परिजनों को बुलाया गया और उनके सुपुर्द करने पहले तीनों को इस तरह दोवारा मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी देते हुये छोड़ दिया। युवती कोतवाली क्षेत्र व युवक ट्रांजिट कैंप क्षेत्र का बताया जा रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *