October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देहरादून। सीएम ािवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को गुण वत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही जल्द से जल्द कार्य को पूरा करने को भी कहा। मुख्यमंाी ािवेंद्र सिंह रावत नारसन बार्डर पर पहुंचे। उन्होंने कुंभ पर कोविड जांच सेंटर समेत अन्य प्रस्तावित काउंटर के बारे में जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिए कि बार्डर पर इस तरह की व्यवस्था हो कि उत्तराखंड आने वाले यााी को इंतजार ना करना पड़े। हाईवे चैड़ीकरण से जुड़े कार्यों को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंाी मंगलौर बाइपास पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ व्यत्तिफयों ने शिकायत कर बताया कि पुल के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। जिस पर मुख्यमंाी ने कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी। साथ ही दोनों पुलों की उपयोगिता के बारे मेंजानकारी हासिल की।सीएम निरीक्षण करते हुए कांवड़ पटरी पर पहुंचे। कांवड़ को देखकर मुख्यमंाी ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कांवड़ पटरी के पूरी तरह तैयार हो जाने से राजमार्ग पर यातायात का दबाव कम होगा। स्थानीय लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। इसके बाद मुख्यमंाी कांवड़ पटरी से रुड़की पहुंचे। सीएम के साथ शहरी विकास मंाी मदन कौशिक, विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, विधायक देशराज कर्णवाल समेत अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *