October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मोबाइल शाॅप से चोरों ने उड़ाये हजारों को मोबाइल

रूद्रपुर । शहर के अति व्यस्त डीडी चैक के पास अज्ञात चोरों ने मोबाइल शाॅप की छत काटकर दो दर्जन से अधिक मोबाइल पार कर लिये। घटना की सूचना पर कोतवाल एनएन पंत ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। जानकारी के मुताबिक ग्राम महाराजपुर निवासी विजय कुमार पुजारा की डीडी चैक के पास पुजारा टेलीकाॅम के नाम से मोबाइल की दुकान है। बीती रात रोजाना की तरह दुकान बंद करके विजय कुमार पुजारा घर चले गये। आज सुबह नौ बजे जब दुकान खोली तो दुकान का सारा सामान बिखरा हुआ था और दुकान की टीन की छत कटी हुयी थी। दुकान स्वामी के मुताबिक दुकान से नये और पुराने दो दर्जन से अधिक मोबाइल गायब है। घटना की सूचना पर व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय जुनेजा सहित कई व्यापारी मौके पर पहुंच गये। व्यापार मण्डल अध्यक्ष ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिस पर कोतवाल एन एन पंत और चैकी प्रभारी प्रदीप पंत ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इस दौरान व्यापारियों ने चोरी की घटना पर रोष व्यक्त करते हुए घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की। व्यापारियों ने कोतवाल से बाजार चैकी प्रभारी प्रदीप पंत द्वारा फोन नहीं उठाये जाने की शिकायत भी की।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *