October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रुद्रपुर। बाजार क्षेत्र गल्ला मंडी में एक अधेड़ संदिग्धवस्था में पडा था। उसे आपातसेवा 108 से जिला अस्पताल पहंुचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। फिलहाल मौत कारण अज्ञात है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात गल्ला मंडी क्षेत्र में एक अधेड़ पड़ा था। इसकी सूचना किसी ने 108 को दी। इस पर 108 के कर्मी मौके पर पहंुचे और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा कि चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बाजार पुलिस चैकी से कर्मी पहंुचे। उन्होंने शव को कब्जे में लिया। एसएसआई कुलदीप अधिकारी ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम से ही पता चलेगा। परिजनों की तलाश की जा रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *