October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आप कार्यकर्ताओं में फूंका विधायक चैंपियन का पुतला

किच्छा । उत्तराखंड में भाजपा के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की पार्टी में वापसी के विरोध की आग किच्छा तक पहुंच गई है। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं न मंगलवार को किच्छा स्थित देवरिया में जोरदार प्रदर्शन किया।इस दौरान करार्यकर्ताओं ने विधायक चैंपियन का पुलता भी फूंका। कार्यकर्ताओं का कहना था कि चैंपियन को उनकी गलती के लिए छह साल के लिए निष्कासित किया गया था, लेकिन पार्टी ने उन्हें 13 महीने में भी वापस बुला लिया। आप कार्यकर्ताओं ने चैंपियन को बर्खास्त करने की मांग की।विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे नवनीत सिंह ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड की जनता का अपमान करने वाले चैंपियन को भाजपा ने पैसे खाकर दोबारा पार्टी में शामिल कर लिया है। हमारी हमारी मांग है कि भाजपा उसको पार्टी से तत्काल बाहर निकाले और उत्तराखंड और वहां के निवासियों का सम्मान करते हुए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। इस दौरान नवनीत सिंह ,जितेंद्र सिंह, मोहित आर्या, नवीन कुमार, राजू, रियान, गुरमीत सिंह, सागर कुमार, अकाश कुमार , कालू सिंह , अमित पांडे,सौरभ आदि भी मौजूद थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *