August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दबंगों का घर में घुसकर परिजनों पर जानलेवा हमला

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। आज प्रातः गदरपुर थाना क्षेत्रांतर्गत गूलरभोज चैकी के ग्राम कोपा ठंडानाला में दबंगों द्वारा पुराने विवाद के चलते एक घर में घुसकर परिजनों पर लाठी डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दुर्घटना में महिला सहित चार लोगों को गंभीर चोटें आ गयीं। जिन्हें पहले उपचार के लिए गदरपुर प्राथमिक चिकित्सालय ले जाया गया जहां उनकी हालत चिंताजनक देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर किया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है। जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए आये ग्राम कोपाठंडा नाला निवासी 35वर्षीय लताफत पुत्र मुत्थूदीन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से ग्राम के ही निवासी कुछ दंबंग लोग आयेदिन उनके परिवार से झगड़ा करते हैं। लेकिन वह सब कुछ सहन करते आ रहे हैं। उसने बताया कि आज प्रातः दबंगों द्वारा छोटे भाई मो. रफीक को घेरकर उससे मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह रफीक बचकर घर पहुंचा तो एक दर्जन से अधिक हमलावर हाथों में लाठी डंडे, धारदार हथियार व सरिया लेकर आ पहुंचे औेर घर में घुसकर परिजनों पर जानलेवा हमला कर दिया। जब परिजनों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो हमलावरों ने परिजनों को घ्ेारकर बेरहमी से मारना शुरू कर दिया। इस घटना में उसे उसकी पत्नी 30वर्षीय रेहाना, छोटे भाई सलमान व रफीक को गंभीर चोटें आ गयीं जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी मामूली रूप से घायल हुए। चीख पुकार होने पर आसपास के लोगों के आ जाने से उक्त हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गये। लहूलुहान हालत में उन्होंने गूलरभोज चैकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी जहां से पुलिस द्वारा उन्हें गदरपुर प्राथमिक चिकित्सालय उपचार के लिए भेजा गया जहां रेहाना, सलमान, रफीक व लताफत को गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर किया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गयी थी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *