धोखाधड़ी कर 80 हजार की रकम ऐंठी
रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। मोबाइल फोन पर फेस बुक काल कर एक व्यक्ति ने 80हजार की धनराशि ऐंठ ली। बगवाड़ा निवासी रघुनंदन जोशी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 8नवम्बर को उनके मोबाइल पर फेस बुक काल आयी जो उनके मित्र एक पूर्व सैनिक की थी। उन्होंने खुद को अस्पताल में भर्ती होना बताया और मैसेज से बात करने को कहा। मैसेज पर बात कर उनके कहने पर उसने उनके खाते में 80हजार डाल दिये। बाद में पता चलाकि उनके साथ धोखा हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


