August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

धोखाधड़ी का शिकार हुए लोगों को साइबर सेल ने दिलायी धनराशि

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। बैंक धोखाधड़ी का शिकार हुए लोगों को साइबर सेल ने उनकी धनराशि वापस लौटायी। साइबर सेल प्रभारी हिमांशु पंत ने बताया कि पिछले एक माह के दौरान लोगों के एकाउन्ट से पैसे धोखाधड़ी के जरिए निकाल लिये गये थे। साइबर सेल के प्रयासों से वह धनराशि प्राप्त कर खाताधारकों को वापस करायी गयी है जिनमें त्रिलोक चंद को 26हजार, अमित कुमार को 4550, रामशरण यादव को 10हजार, रोहित गुप्ता को 5हजार, ममता सिंह को 4766, फिरोज को 1197, जुनैद उसमानी कोा 10349, रियासत को 4600 और अंजलि कुमारी को 14हजार रूपए वापस लौटाये गये। यह सब लोग आॅनलाइन शाॅपिंग साइट द्वारा ओलैक्स साइट पर कार बेचने के एवज में नौकरी, लाटरी, ओटीपी की जानकारी, पेटीएम कार्ड की जानकारी, आॅनलाइन शाॅपिंग और अज्ञात व्यक्ति द्वारा काॅल के चलते धोखाधड़ी का शिकार हुए थे। टीम में साइबर सेल प्रभारी हिमांशु पंत,काॅ. चंदन बिष्ट,आनंद कश्मीरा,ज्योति चैधरी शामिल थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *