August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उमंग-ए-उत्तराखण्ड में धूम मचायेंगे परमीश वर्मा

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। युवा दिलों की धडकन बन चुके परमीश वर्मा 16 नवम्बर को रूद्रपुर आ रहे है। खन्ना प्रोडक्शन्स हाऊस के शुभम वर्मा,सरनजीत सिंह पुरेवाल,विपिन अग्रवाल ने बताया कि श्री वर्मा यहां आयोजित एक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे। खन्ना प्रोडक्शन्स हाऊस के बैनर तले किच्छा रोड स्थित भारतीयम इन्टरनेशनल स्कूल में आगामी 16 नवम्बर को सांय 6 बजे से उमंग-ए-उत्तराखण्ड कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पंजाबी सिंगर, एक्टर और परफोरमर परमीश वर्मा धूम मचाने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि श्री वर्मा ने ना-ना-ना गाल नी कडनी, टोर नाल शडा और 4 पैग यार जैसे कई सुपरहिट पंजाबी गीत गाये हैं। श्री वर्मा एक अच्छे एक्टर भी है और वह रॉकी मेन्टल और सिंघम के पंजाबी वर्जन में भी अपनी कलाकारी दिखा चुके हैं। उनके गाये गाने युवाओं और बच्चों के सिर चढ़कर बोल रहे है। उमंग-ए-उत्तराखण्ड कार्यक्रम की अधिकांश तैयारियां की जा चुकी हैं। परमीश का उत्तराखण्ड में पहला कार्यक्रम है। श्री वर्मा के कार्यक्रम को लेकर युवाओं में भारी जोश है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की अधिकांश टिकट बुक हो चुकी हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *