September 20, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। आवास विकास निवासी, रेलवे विभाग लालकुआं में सीनियर सेक्शन इंजीनियर पद पर तैनात मदन मोहन आर्या का विगत रात्रि दिल्ली के अपोलो अस्पताल में डेंगू के इलाज के दौरान निधन हो गया है। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गयी। शव के आवासस पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। भारी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व. आर्य का दोपहर स्थानीय श्मशान घाट में अन्तिम संस्कार किया गया। परिजनों ने बताया कि मदन मोहन का स्वास्थ्य पिछले कुछ दिनों से खराब था और उन्हें बुखार की शिकायत थी। उनका दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां गत दिवस उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके पिता सतेंद्र राम आर्य सेवानिवृत खण्ड विकास अधिकारी हैं जबकि पत्नी राजकीय विद्यालय में शिक्षिका पद पर कार्यरत हैं। निधन का समाचार मिलने पर समाज सेवी सुशील गाबा, सुनील आर्य सहित कई विभागीय अधिकारी, कर्मचारी व अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *