August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नकदी व जेवर समेत महिला प्रेमी संग भागी

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। ट्रांजिट कैंप निवासी एक महिला घर से सोने चांदी के जेवरात व हजारों की नकदी समेट प्रेमी संग फरार हो गयी। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है। गोल मढ़ैया निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह मजदूरी करता है। गत 30अक्टूबर को वह रोज की तरह कार्य के लिए गांधीपार्क लेबर अड्डे आया था। सायंकाल जब वह घर लौटा तो उसकी पत्नी घर से नदारद थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो उसने कई अन्य लोगों से पत्नी के बारे में पूछताछ की। इसी दौरान पता चला कि उसकी पत्नी मोहल्ला आजादनगर निवासी युवक के साथ फरार हो गयी है। वह घर से एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी बिछुआ, सोने के कुण्डल व चेन समेत 20हजार की नकदी भी घर से अपने साथ ले गयी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *