Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्मैक और नशीली दवाओं के साथ तस्कर दबोचा

नानकमत्ता (उद संवाददाता) थाना पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान आरोपी युवक से स्मैक, व नशीली गोलियां बरामद कर हजारों रुपए बरामद किए। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष कमलेश भट्टð ने बताया कि अनाज मंडी निवासी मंगल सिंह पुत्र सुबा सिंह चेकिंग के दौरान अपनी बाइक से आ रहा था पुलिस को देख युवक ने भागने का प्रयास किया, पुलिस ने ग्राम सिंसाई खेड़ा के समीप घेराबंदी कर धर दबोचा, तलाशी लेने पर लाल रंग के बैग को कब्जे में लिया। तलाशी लेने पर आरोपी युवक के पास 7.20 ग्राम स्मैक,अपसकी 96 इंजेक्शन, 30 सीरींज, 38 अल्फासेफ की नशीली गोलियां, 5300 रुपए बरामद किये। साथ ही बाईक यूके 06 डी 44 16 को अपने कब्जे में लेकर सीज कर दी। पुलिस ने बताया कि मंगल काफी समय से नशीली दवाइयों करोबार करता आ रहा है। पुलिस को काफी समय से इसकी तलाशी थी, पुलिस ने आरोपी युवक को विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया। पकड़ने वाली टीम में थाना अध्यक्ष कमलेश भट्टð ,प्रकाश आर्य ,रोहित चैधरी, हेमचंद फुलारा आदि मौजूद थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *