August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रांजिट कैंप में बेसुध मिला व्यक्ति

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। आज प्रातः ट्रांजिट कैंप क्षेत्रांतर्गत श्मशान घाट मार्ग पर एक व्यक्ति बेसुध हालत में पड़ा पाया गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बेहोश व्यक्ति के संबंध में आसपास खड़े लोगों से जानकारी ली लेकिन कोई भी उसे पहचान नहीं सका। लोगों का कहना था कि यह व्यक्ति तड़के करीब 4बजे से बेहोशी की हालत में यहां पड़ा है। पुलिस ने आशंका जतायी कि अत्यधिक नशा कर लेने के कारण व्यक्ति बेहोश हुआ है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस उसे होश में लाने का प्रयास कर रही थी साथ ही आसपास के लोगों से बेहोश व्यक्ति के संदर्भ में जानकारी एकत्र कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *