August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बॉर्डर पर दिखा पाकिस्तान का ड्रोन

फिरोजपुर। पाकिस्तान की सीमा से सटे पंजाब के फिरोजपुर हुसैनीवाला में बीएसएफ ने ड्रोन उड़ता देखा है। भारत पाक सीमा की चैक पोस्ट एच के टॉवर के पास पाकिस्तान की ओर 5 बार ड्रोन उड़ता देखा गया। ये ड्रोन एक बार भारतीय सीमा में भी प्रवेश हुआ। पाकिस्तान की तरफ से उड़े इस ड्रोन को पहली बार रात 10 बजे से 10रू40 तक देखा गया। इसके बाद रात 12 बजकर 25 मिनट पर यह ड्रोन दोबारा दिखाई दिया। ऐसी भी जानकारी है कि बाद में यह ड्रोन भारतीय सीमा में प्रवेश हुआ। जिसकी सूचना बीएसएफ के जवानों अपने उच्च अधिकारियों को दी। आज सुबह से ही बीएसएफ और पंजाब पुलिस के साथ-साथ देश की सुरक्षा एजेंसियां इलाके में सर्च ऑपरेशन कर रही हैं। पाकिस्तान की ओर से इस ड्रोन के जरिये भारत में हथियार या नशे की बड़ी खेप न भेजी हो इसको लेकर अभी सर्च ऑपरेशन जारी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *