August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जहरखुरानी गिरोह ने के शिकार हुए पिता-पुत्र

काशीपुर(उद संवाददाता)। रेलवे स्टेशन परिसर में पार्किंग के समीप सुबह जहर खुरानी के शिकार पिता-पुत्र अचेत पड़े पाए गए जिन्हें राजकीय रेलवे पुलिस ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।  जानकारी के मुताबिक दकिया नेपाल निवासी बलीराम और उसका पुत्र दिल प्रसाद आज सुबह रेलवे स्टेशन  परिसर में पार्किंग के समीप लावारिस हालत में अचेत पड़े पाए गए। जीआरपी इंचार्ज को जैसे ही इसकी सूचना मिली उन्होंने मौके पर पहुंचकर पिता पुत्र को तत्काल उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया जहां दोनों की हालत नाजुक बनी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *