August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। ट्रांजिट कैंप निवासी एक युवक ने दिल्ली स्थित कम्पनी पर नकली आईफोन कोरियर कर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। आकाशपुरम कालोनी फुलसुंगा निवासी विक्रम सिंह ने बताया कि उसकी दिल्ली स्थित एक कम्पनी से फोन पर आईफोन खरीदने की बात हुई। कम्पनी द्वारा बताया गया कि यदि आईफोन में किसी भी प्रकार की कमी हुई तो 24 घंटे में वापस ले लिया जायेगा। कम्पनी की बातों पर विश्वास कर उसने आईफोन का आर्डर दिया तथा डिलीवरी के 9900 रूपए का भुगतान भी कर दिया। विक्रम का कहना है कि कोरियर द्वारा उसके पास जब फोन का बॉक्स आया तो डिलीवरी मैन ने बताया कि पैसे देने के बाद ही बॉक्स खोला जा सकता है। मैंने उसे भुगतान किया। जब बॉक्स खोलकर देखा तो उसमें नकली आईफोन मौजूद था। जब उसने कोरियर बॉय से इस संबंध में शिकायत की तो उसका कहना था कि उसका काम सिर्फ कोरियर लाने का है। इस संबंध में कम्पनी से शिकायत की जा सकती है। विक्रम का कहना है कि इसके पश्चात से उसका कम्पनी के किसी भी प्रतिनिधि से फोन पर सम्पर्क नहीं हो पा रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *