August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बोलेरो खाई में गिरने से 3 की मौत, 7 घायल

टिहरी (उद सहयोगी)। घनसाली में एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। टिहरी जिले केथाना घनसाली के केपार्स से घनसाली जा रहा एक बोलेरो वाहन यूके 07 टीसी 2075 करीब 12 बजे छतियारा में अचानक अनियंत्रित हो गया और दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में कुल दस लोग सवार थे, जिनमें से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, सात लोग घायल हुए हैं। बता दें कि वाहन में सवार सभी लोग स्थानीय निवासी थे। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर, चमियाला में भर्ती कराया। मृतकों में बीरबल पुत्र अब्बल सिंह(40 वर्ष),सब्बल लाल पुत्र गंगा दास(35 वर्ष) शौकीन राणा पुत्र बच्चन सिंह(50 वर्ष) आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *