September 21, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरों ने दुकान के ताले तोड़ उड़ाया सामान

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। चोरों ने एक दुकान के ताले तोड़कर सामान उड़ा लिया। रम्पुरा निवासी छोटेलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गतरात्रि वह दुकान बंद कर घर चला गया था। आज प्रातः जब दुकान पर पहुंचा तो ताले टूटे थे। चोरों ने दो बड़े गैस सिलेंडर, एक छोटा गैस सिलेंडर, पांच भगोने, 12लीटर का कुकर और अन्य सामान उड़ा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *