November 6, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नम आंखों से दी शहीद को अंतिम विदाई

ऋषिकेश। गोरखा रेजीमेट के जांबाज जवान शहीद विकास गुरूंग का आज गमगीन माहौल के बीच पूर्णानंद ट्टषिकेश के घाट अंतिम संस्कार किया गया। जब तक सूरज चांद रहेगा– विकास तेरा नाम रहेगा के नारे के बीच उनके निवास से अंतिम यात्र शुरू हुई । भारी संख्या में अतिम दर्शन के लिये पहुंचे लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। सभी ने केद्रं सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ आरपार की लड़ाई शुरू करने की मांग की। सोमवार को सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत, स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने भी श्यामपुर पहुंच शहीद विकास गुरुंग को अपनी श्रद्धाजंलि दी। शहीद के परिवार से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि देश के सैनिकों के बलिदान से ही आज देश सुरक्षित है और सांसे ले रहा है। उन्होंने शहीद हो श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा। स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने शहीद विकास गुरुंग की याद में गांव का नाम रखने और स्मृति द्वार बनाने की घोषणा की है। जिसके शहीद विकास गुरुंग के पार्थिव शरीर को पूरे सैनिक सम्मान के साथ पूर्णानंद घाट के लिए रवाना हुआ। जहां सैन्य सम्मान के साथ शहीद विकास का अंतिम संस्कार किया गया। गौर हो कि शहीद विकास गुरुंग गोरखा राईफल में जवान के पद पर तैनात थे। शहीद विकास गुरुंग साल 2015 में सेना में भर्ती हुए थे। आजकल शहीद विकास गुरुंग जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में तैनात थे। शुक्रवार सुबहआतंकवादियों से मुठभेड़ में ट्टषिकेश के रहने वाले शहीद विकास गुरुंग शहीद हो गए। शाहिद विकास गुरुंग के पिता रमेश गुरुंग भी सेना से सेवानिवृत्त हैं। इतना ही नहीं शहीद विकास के भाई निरंजन गुरुंग भी फौज में 21 वर्षीय शहीद विकास का परिवार ट्टषिकेश के श्यामपुर में ही रहते हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *