November 6, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखण्ड का एक और जवान शहीद

देहरादून। एक ओर जहां पाकिस्तान की आर्मी अपनी नापाक हरकतो से बाज नहीं आ रही है वहीं अब नागालैड में नगा विद्रोहियों ने सुरक्षाबलों को चुनौती देते हुए घात लगाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हमला बोल दिया। इस हमले में दो जवान शहीद हो गये हैं। इस हमेले में उत्राखंड का एक जवान शामिल है जबकि चार अन्य जवानों को भी गोली लगी है और वह जख्मी हैं।असम राईफल्स के महानिरीक्षक के पीआरओ नेबताया कि रविवार को नगालैड के मोन जिले में संदिग्ध नगा विद्रोहियों ने अबोही के पास सेना के काफिले पर हमला कर दिया। काफिले में सेना के छः जवान शालि थे। हमले में मारे गये जवानों की पहचान रूद्रप्रयाग के अगस्त्यमुति ब्लाक बाड़व गाव के रहने वाले हवलदार फतेह सिंह 48 वर्ष व दूसरे सिपाही हुंगंगा कानयाक के रूप में हुई जिनकी मौके पर मौत हो गई। उग्रवादियों की ताबड़तोड़ फायरिंग में चार अन्य घायल जवानों अस्पताल में भर्ती उकराया गया है। पीआरो के मुताबिक हमले में कुछ भूमिगत विद्रोही नगा गुटो की हरकत हो सकती है। किसी संगठन से इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। गौर हो कि देश की सुरक्षा करते हुए उत्तराखंड के जाबांज फौजी बेटे अपनी शैर्य का प्रदर्शन बेखौफ होकर कर रहे है। पिछले एक सप्ताह के भीतर प्रदेश के तीन जांबाज देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गये हैं। लगातार शहादत की घटनाओं से प्रदेशवासियों में भारी रोष व्याप्त हो रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *