October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

‘रोजगार दो या गद्दी छोड़ो’देहरादून में कांग्रेस ने निकाला विशाल जुलूस,विधानसभा कूच किया

देहरादून। राजधानी देहरादून में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी दवेंद्र यादव के आह्वान पर युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित रोजगार दो या गद्दी छोड़ो रैली के तहत कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह,किशोर उपाध्याय ने प्रदेश की त्रिवेंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि नौकरी और रोजगार के नाम पर यवुाओं को गुमराह किया जा रहा है। कोरोना काल में प्रदेश के हजारों युवा विभिन्न राज्यों से लौटे जबकि प्रदेश के नौजवानों को आज तक रोजगार नहीं मिला है। उत्तराखण्ड युवा कांग्रेस की ओर से ‘रोजगार दो या गद्दी छोड़ो नारे’ के साथ विशाल जुलूस निकाला  इस कार्यक्रम में कांग्रेस राज्य प्रभारी देवेंद्र यादव सहित प्रमुख नेता शामिल हुए। सोमवार को अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कम्पनी चौक निकट बन्नू स्कूल, रेसकोर्स से ‘रोजगार दो या गद्दी छोड़ो’ नारे के साथ व विधानसभा कूच  किया गया। इससे पूर्व राजीव भवन में आयोजित सभा में वरिष्ठ नेताओं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, सहप्रभारी राजेश धर्माणी, नेता प्रतिपक्ष डाॅ. इन्दिरा हृदयेश भाजपा सरकार नीतियों पर जोरदार प्रहार किया। सभा में प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *